अपकमिंग स्मार्टफोन: OnePlus Ace 3V ट्रिपल रियर कैमरा और AI फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी हुआ खुलासा

OnePlus Ace 3V ट्रिपल रियर कैमरा और AI फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च, डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी हुआ खुलासा
  • 21 मार्च को शाम 7 बजे लॉन्च होगा वनप्लस ऐस 3वी
  • एआई फीचर्स से लैस होगा और लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी
  • मैजिक पर्पल सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर में आएगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने अपने आगामी स्मार्टफोन ऐस 3 वी (Ace 3V) की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट को चीनी मार्केट में 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आई है। बता दें कि, इससे पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स को टीज किया था। वहीं पहले लीक रिपोर्ट में वनप्लस ऐस 3वी के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन के अलावा वनप्लस नॉर्ड मॉडल के रूप में लॉन्च करने की भी संभावना जताई गई है। इस स्मार्टफोन के बारे में क्या है नई जानकारी, आइए जानते हैं...

वीबो पोस्ट में हुआ नया खुलासा

वनप्लस ने आधिकारिक चीन वेबसाइट पर वीबो पोस्ट और बैनर के माध्यम से OnePlus Ace 3V की लॉन्चिंग डेट की पुष्टि की है। जिसके अनुसार, वनप्लस ऐस 3वी को चीन में 21 मार्च को शाम 7 बजे बीजिंग समय (4:30 बजे IST) पर अनवील किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि, आगामी फोन एआई फीचर्स से लैस होगा और इसमें लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

इसके अलावा वीबो पर अन्य पोस्ट में हैंडसेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया गया है। वनप्लस ऐस 3वी को दो कलर ऑप्शन- मैजिक पर्पल सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे में देखा गया है। दोनों ही स्मार्टफोन शाईनी ग्लास फिनिश के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसका कैमरा अलग-अलग गोलाकार इकाइयों दिखाया गया है।

टीजर को देखकर पता चलता है कि, वनप्लस ऐस 3वी के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए जाएंगे। जबकि बाएं किनारे पर हमें एक अलर्ट स्लाइडर नजर आ रहा है। इसके अलावा इसे एक फ्लैट डिस्प्ले और फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंटर्ड होल-पंच कटआउट के साथ भी देखा गया है।

आपको बता दें कि, इससे पहले कंपनी ने वनप्लस ऐस 3V के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी साझा की थी। जिसके अनुसार, इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी जाएगी।

Created On :   18 March 2024 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story