आगामी स्मार्टफोन: Moto G Stylus (2025) का डिजाइन रेंडर हुआ लीक, सामने आई ये प्रमुख जानकारी

Moto G Stylus (2025) का डिजाइन रेंडर हुआ लीक, सामने आई ये प्रमुख जानकारी
  • मॉडल नंबर XT251V के साथ देखा गया है
  • यहां "25" संख्या वर्ष 2025 का संकेत देती है
  • चमकदार फिनिश और नीले रंग में दिखाया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) अपने एक और नए फ्लैगशिप हैंडसेट पर काम कर रही है। हाल ही में इसका रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ हैं, जिससे इसकी डिजाइन के साथ ही कई फीचर्स भी सामने आए हैं। इस फोन का नाम मोटो जी स्टाइलस 2025 (Moto G Stylus 2025) है। माना जा रहा है कि, यह Moto G Stylus (2024) के सक्सेसर के रूप में आ सकता है, जिसे इस साल मई में चुनिंदा बाजारों में पेश किया गया था। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारी...

Moto G Stylus (2025) डिजाइन

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G Stylus (2025) का एक रेंडर हाल ही लीक हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि, हैंडसेट कोडनेम Kansas और मॉडल नंबर XT251V के साथ आएगा। यहां "25" संख्या वर्ष 2025 का संकेत देती है।

डिजाइन की बात करें तो, Moto G Stylus (2025) पुराने मॉडल 2024 वेरिएंट जैसा ही प्रतीत होता है। फोन को चमकदार फिनिश के साथ नीले रंग में दिखाया गया है। विशेष रूप से, मौजूदा मॉडल में वीगन लेदर फिनिश है। यह ऊपरी बाएं कोने पर थोड़ा उठा हुआ, आयताकार रियर कैमरा मॉड्यूल दो रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाई देता है।

दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। हैंडसेट के फ्लैट डिस्प्ले में बहुत पतले बेजेल हैं और फ्रंट कैमरा सेंसर के लिए बीच में होल-पंच स्लॉट है। मौजूदा हैंडसेट की तरह स्टाइलस होल्डर को निचले किनारे पर रखे जाने की उम्मीद है।

Moto G Stylus (2024) के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल-एचडी+ pOLED डिस्प्ले मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

फोन Android 14-आधारित Hello UI पर काम करता है। इसमें 8GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट मिलता है, साथ ही इसमें 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। जबकि, पावर देने के लिए फोन में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Created On :   24 Aug 2024 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story