लैपटॉप: HP OmniBook Ultra Flip 14 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इंटेल लूनर लेक प्रोसेसर और डीपफेक डिटेक्टर फीचर्स

HP OmniBook Ultra Flip 14 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इंटेल लूनर लेक प्रोसेसर और डीपफेक डिटेक्टर फीचर्स
  • OmniBook Ultra Flip एक 2 इन 1 लैपटॉप है
  • इसमें 14 इंच की 2.8K OLED टच स्क्रीन मिलती है
  • सिंगल चार्ज पर 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एचपी (HP) ने भारत में अपना नया लैपटॉप ओमनीबुक अल्ट्रा फ्लिप (OmniBook Ultra Flip) लॉन्च कर दिया है। Copilot+ और McAfee स्मार्ट एआई डीपफेक डिटेक्टर जैसे कई खास फीचर्स के साथ आने वाला यह एक 2 इन 1 लैपटॉप है। इसमें 14 इंच की 2.8K OLED स्क्रीन है जो इंकिंग और हैप्टिक टचपैड के लिए सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जिसमें लोकल वीडियो प्लेबैक भी है।

HP OmniBook Ultra Flip लैपटॉप दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है और यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं इस नए एचपी लैपटॉप की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स...

HP OmniBook Ultra Flip 14 की कीमत, उपलब्धता

भारत में इस लैपटॉप को 1,81,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह एटमॉस्फेरिक ब्लू और एक्लिप्स ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे HP के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनलों के अलावा ई- कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

HP OmniBook Ultra Flip 14 के स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप के दोनों वेरिएंट में 48Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 14 इंच का OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो कि 2.8K (2,880x,1,800) पिक्सल का रेजाल्यूशन प्रदान करता है। इसमें 500nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है।

इसके बेस मॉडल में 16GB LPDDR5X रैम के साथ Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर है, जबकि दूसरे टॉप मॉडल में 32GB LPDDR5X रैम और Core Ultra 258V चिपसेट दिया गया है। लैपटॉप में 1TB M.2 SSD स्टोरेज मिलती है। दोनों वेरिएंट में 9-मेगापिक्सल का IR कैमरा है।

यह विंडोज 11 पर चलता है और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021 की एक कॉपी के साथ आता है। इसमें HP Wolf Security और McAfee Smart AI Deepfake Detector जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो नकली AI कंटेंट को पहचानकर आपको सतर्क करते हैं।

OmniBook Ultra Flip 14 में 6-सेल 64WHr Li-Po बैटरी दी गई है जिसे USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए 65W पर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक देता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 शामिल हैं। इसके अलावा लैपटॉप में थंडरबोल्ट 4 USB टाइप-सी पोर्ट, एक USB टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5mm कॉम्बो ऑडियो पोर्ट मिलता है।

Created On :   23 Oct 2024 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story