साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक

इस हफ्ते डबल राजयोग से दोहरा लाभ पाएंगे, मेष, सिंह और मकर सहित कई राशियों के जातक

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी। माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा। इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है। इस हफ्ते क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें। धन का लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं। इस हफ्ते दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी। आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़-भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। धन लाभ हेतु आपको नए मार्ग मिल सकते हैं। संतान से लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हफ्ते की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है। इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इस हफ्ते आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते धन का खर्च पूर्ण सोच-विचार के साथ करें। दान-धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है। आय को लेकर इस हफ्ते आपके लिए नई स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहें।

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपका अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। इस हफ्ते भाग्यवश आपके लिए कुछ लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों से बचने की सलाह रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातक इस हफ्ते दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता कुछ लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती है। इस हफ्ते आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। सुख-सुविधाओं में आपकी वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है। संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग को इस हफ्ते उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा भागदौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है। यात्रा हो सकती है। मन इस हफ्ते किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है। इस हफ्ते आपको अपने दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते विवाद से बचने की सलाह रहेगी।

मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे। इस हफ्ते आपको निवेश द्वारा अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते किसी पर अधिक विश्वास न करें। इस हफ्ते संतान के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रह सकते हैं।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   17 Feb 2025 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story