Varuthini Ekadashi Upay: वरुथिनी एकादशी पर अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी भगवान श्री विष्णु की कृपा

- भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है
- व्रत से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है
- इस दिन व्रत के साथ तुलसी माता की विधिवत पूजा करें
डिजिटल डेस्क, भोपाल। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि, वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ ही पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस खास दिन के लिए कुछ आसान उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से भगवान श्री विष्णु की कृपा की प्राप्ति होती है।
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
वरुथिनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अलावा तुलसी माता की विधिवत पूजा करें। पूजा के अंत में पौधे के नीचे की मिट्टी अपने और परिवार के अन्य सदस्यों सिर पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ सुख-समृद्धि आएगी।
श्री हरि की विशेष कृपा का उपाय
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में शंख का प्रयोग अवश्य करें। माना जाता है कि शंख के द्वारा भगवान की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त को उनका आशीर्वाद मिलता है। शंख से भगवान श्री विष्णु की मूर्ति का स्नान कराना और फिर शंख को पूजित करके बजाना चाहिए। इससे भगवान श्री विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।
समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय
इस दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक कराएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके बाद थोड़ा सा जल बचा लें और इसे अपने और परिवार के सदस्यों के ऊपर छिड़कें। इस उपाय को करने से आपको सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
धन की समस्या को दूर करने का उपाय
लगभग लोगों को धन की समस्या होती है, लेकिन इनमें बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो बेहद परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को दरिद्रता के साए से मुक्ति पाने के लिए वरुथिनी एकदाशी पर 11 कन्याओं को आम भेंट करना चाहिए। साथ ही घर के बाहर प्याऊ लगवाना चाहिए। इससे धन की समस्या दूर होती है।
संतान प्राप्ति का उपाय
यदि आप नि:संतान हैं और संतान सुख नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे दंपत्ति को दंपती वरूथिनी एकादशी के दिन पूजा के समय संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें। ऐसा करने से संतान की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 April 2025 11:00 PM IST