Swastik Symbol: सनातन धर्म में क्या है स्वास्तिक का महत्व? जानिए इसे बनाने का सही तरीका और इससे होने वाले लाभ

सनातन धर्म में क्या है स्वास्तिक का महत्व? जानिए इसे बनाने का सही तरीका और इससे होने वाले लाभ
  • नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करता है
  • कभी भी क्रॉस बनाकर नहीं बनाएं स्वास्तिक
  • स्वास्तिक बनाने से मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बड़ा महत्व है। इसे पवित्र और शुभ माना गया है। यही कारण भी है कि, कोई भी नया काम शुरू करने से पहले या घर में कोई नई चीज लाने पर स्वास्तिक बनाया जाता है। यही नहीं स्वास्तिक बनाने के बाद उसकी पूजा भी की जाती है। इस तरह स्वास्तिक का हिन्दू धर्म में अपना अलग महत्व है।

वास्तु शास्त्र में भी स्वास्तिक को नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करने वाला चिन्ह बताया गया है। लेकिन, जितना महत्व इस चिन्ह का है उतना ही महत्व इसे बनाने के तरीके का भी है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इससे होने वाले लाभ...

क्या है स्वास्तिस्क का महत्व ?

ऐसा कहा जाता है कि, पौराणिक काल में ऋषियों ने अपने धर्म के आध्यात्मिक अनुभवों के आधार पर इस चिन्ह को बनाया था। स्वास्तिक का शाब्दिक अर्थ होता है अच्छा या मंगल करने वाला। इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत्र माना जाता है और स्वस्तिक चिह्न से सभी मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं। इसे घर में बनाने पर सुख और समृद्धि आती है। साथ ही किसी कार्य से इस चिन्ह को बनाने पर वह कार्य पूर्ण माना जाता है।

स्वास्तिक बनाने का सही तरीका

घर के प्रवेश द्वार या अन्य अनुष्ठान के दौरान आपने स्वास्तिक का चिन्ह बना देखा होगा। आमतौर पर इसे चंदन, कुमकुम, हल्दी या सिंदूर से बनाया जाता है। लेकिन कई लोग इसे बनाते समय बड़ी गलती करते हैं। यह​ कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले क्रॉस का निशान बनाते हैं और फिर इसकी भुजाएं बनाकर बिन्दु रखते हैं। लेकिन इसका सही तरीका सबसे पहले दायां और फिर बायां भाग बनाना है। इस तरह से बनाया गया स्वास्तिक आपको शुभ लाभ देता है।

स्वास्तिक से होने वाले लाभ

- गुरू पुष्य योग में बनाया गया स्वस्तिक शांति प्रदान करता है।

- स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- स्वास्तिक बनाने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता।

- व्यक्ति के जीवन में और परिवार सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- स्वास्तिक चिन्ह बनाने से सभी मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Jun 2024 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story