रामनवमी विशेष: अयोध्या में सूर्य की किरणों से जगमगाएगा रामलला का ललाट, तीन मिनट तक होगा सूर्य तिलक

अयोध्या में सूर्य की किरणों से जगमगाएगा रामलला का ललाट, तीन मिनट तक होगा सूर्य तिलक
  • इस बार खास होगी अयोध्या में रामनवमी
  • भगवान राम का होगा सूर्य तिलक
  • करीब तीन मिनट रामलला के माथे पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इनमें से सबसे खास भगवान राम का सूर्य तिलक है। जो कि आज दोपहर 12 बजे श्रीराम के जन्म के बाद होगा। इस दौरान सूरज की किरणें भगवान राम के माथे पर पड़ेगीं। बता दें कि रामलला के इस सूर्य अभिषेक को विज्ञान के फॉर्मुले के तहत किया जाएगा। वैज्ञानिकों के रिसर्च के बाद इसका कुछ दिनों पहले ट्रायल किया गया था जो कि सक्सेजफुल रहा।

राम नवमी पर होगा विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत मिलन

रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत मिलन देखने को मिलेगा। श्रीराम मंदिर में सूर्य अभिषेक के मॉडल को सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की और ऑप्टिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (ऑप्टिका) ने तैयार किया है। सूर्य तिलक में लगने वाले पाइप और मिरर समेत सभी चीजें बेंगलुरु की कंपनी ऑप्टिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (ऑप्टिका) ने तैयार की हैं। वहीं सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की ने इसे डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सबसे पहले सूर्य का प्रकाश तीसरे तल पर लगे पहले दर्पण पर पड़ेगीं। जो कि परावर्तित होकर पीतल की पाइप में जाएंगी। फिर इस पाइप में लगे एक और दर्पण से टकराकर फिर से परावर्तित हो जाएंगी।

इसके बाद यह किरणें फिर पीतल के पाइप से जाते हुए अलग-अलग लेंस से होते हुए गुजरेगीं और लंबे पाइप के गर्भ गृह के सिरे पर लगे दर्पण से टकाराएंगी। यहां टकराने के बाद ये किरणें सीधे भगवान राम के ललाट पर 75 मिमी का गोल आकार का तिलक लगाएंगी। यह किरणें करीब 3 मिनट तक प्रकाशित होंगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा, "सूर्य तिलक के दौरान, भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 एलईडी और सरकार द्वारा 50 एलईडी लगाई जा रही हैं। जो रामनवमी समारोह को दिखाएगा, लोग जहां मौजूद हैं वहां से उत्सव देख सकेंगे।

Created On :   16 April 2024 6:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story