October 2024 Vrat/Tyohar List: नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और धन तेरस तक, इस महीने में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और धन तेरस तक, इस महीने में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार
  • अक्टूबर में प्रमुख व्रत और त्योहारों की भरमार है
  • महीने की शुरुआत में शारदीय नवरात्रि का आरंभ
  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीने में लगेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू कैलेंडर का अश्विन माह चल रहा है और आज से अंग्रेजी महीने का दसवां माह अक्टूबर (October) शुरू हो गया है। यह महीना कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि इसमें हिन्दू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों की भरमार है। इसकी शुरुआत दुर्गा माता की आराधना के सबसे बड़े पर्व शारदीय नवरात्रि से होने जा रही है, जिसकी धूम 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगी। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि उत्सव के बाद दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

इसके अलावा इस महीने में दशहरा, पापांकुशा एकादशी, धनतेरस और नरक चतुर्दशी जैसे पर्व भी इसी महीने आने वाले हैं। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी इसी महीने में लगने वाला है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

02 अक्टूबर 2024

बुधवार

सर्व पितृ अमावस्या

03 अक्टूबर 2024

गुरुवार

शारदीय नवरात्र आरंभ

06 अक्टूबर 2024

रविवार

विनायक चतुर्थी

08 अक्टूबर 2024

मंगलवार

स्कंद षष्ठी व्रत

10 अक्टूबर 2024

गुरुवार

नवपत्रिका पूजा

11 अक्टूबर 2024

शुक्रवार

दुर्गा महाष्टमी और महानवमी

12 अक्टूबर 2024

शनिवार

दशहरा

13 अक्टूबर 2024

रविवार

दुर्गा विसर्जन

14 अक्टूबर 2024

सोमवार

पापांकुशा एकादशी व्रत

15 अक्टूबर 2024

मंगलवार

प्रदोष व्रत

17 अक्टूबर 2024

गुरुवार

अश्विन पूर्णिमा

20 अक्टूबर 2024

रविवार

करवा चौथ

24 अक्टूबर 2024

गुरुवार

अहोई अष्टमी

28 अक्टूबर 2024

सोमवार

रमा एकादशी व्रत

29 अक्टूबर 2024

मंगलवार

धनतेरस

30 अक्टूबर 2024

बुधवार

मासिक शिवरात्रि

31 अक्टूबर 2024

गुरुवार

नरक चतुर्दशी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Oct 2024 6:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story