Vastu tips: घर की इस दीवार पर लगाएं घड़ी, खुल जाएंगे सफलता के द्वार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समय देखने के लिए आज हमारे पास कई सारे डिवाइस हैं। बावजूद इसके घर, दुकान या ऑफिस में घड़ी लगाने के लिए एक स्थान रिजर्व रखा जाता है। इनमें आमतौर पर लोग घर की किसी दीवार को चुनते हैं, जहां घड़ी टांग देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घड़ी को यूं ही किसी भी दीवार पर लटकाना अशुभ भी हो सकता है!
दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी भी कोने या दीवार पर घड़ी लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इससे महालक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। वहीं आपके लिए सफलता के द्वार भी खुलेंगे, जिससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं कुछ सरल उपायों के बारे में...
इस व्रत को करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति, जानें शुभ मुहूर्त
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व, पश्चिम और उत्तर की दिशा में दीवार पर घड़ी लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जबकि घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के अवसरों में बाधा आती है।
2. कभी भी दरवाजे पर घड़ी नहीं लगाना चाहिए, इससे घर के अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। जिससे कई प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ता है।
3. शादी-शुदा लोगों को कभी भी अपने बेड के पास की दीवार पर घड़ी नहीं लगाना चाहिए। यह अशुभ माना गया है। यदि आप बेडरूम में घड़ी लगाना चाहते हैं तो उसका रुख पूर्व दिशा की तरफ रखें।
साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी ने दान दिए 51 करोड़
4. घर की दीवारों पर या घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में घड़ी लगाएं। यदि आप पेंडुलम वाली घड़ी लगाते हैं तो इससे व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।
5. घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रुकावट बनती है। इतना ही नहीं सही समय से आगे और पीछे चलने वाली घड़ी भी शुभ नहीं होती। इससे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Created On :   4 April 2020 11:14 AM IST