घर में इन जगहों पर रोजाना लगाएं दीपक, मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहेगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। घर में दीपक जलाने से न सिर्फ भगवान प्रसन्न होते हैं बल्कि वास्तुदोष भी दुर होता हैं। आगर आप रोजाना पूजा नहीं कर सकते तो वास्तुदोष, पितृदोष, ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए एक दीपक रोज जरूर जलाएं। आप अपने घर में घी या तेल का दीपक जलाते हैं, तो आप धार्मिक लाभ मिलता है। दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।
आइए जानते घर में किस जगह दीपक जलाने से क्या लाभ मिलता है
बताया जाता हैं, की पीपल के पेड़ में सभी देवी-दवता और पूर्वजों का वास होता है इसलिए रोजाना पीपल के पेड़ की जड़ में जल देना चाहिए और घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितर खुश हो जाते हैं। पितरों का आशीर्वाद मिलता हैं। आप के पास पीपल के पेड़ नहीं हैं,तो घर की दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाए इसे भी आप को पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।
मां अन्नपूर्णा की कृपा पाने
मां अन्नपूर्णा की कृपा पाने के लिए चूल्हे दोनों ओर एक−एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती। घर में अन्न के भंडार भरे रहते हैं।
धन-वैभव की प्राप्ति
शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। दीपक अगर गाय के घी को होतो और भी अच्छा होता हैं। दिपक में रंग के बती का प्रयोग करना चाहिए।
बुरी शक्तियों से बचने हेतु
घर में सुख-समृद्धि के लिए आपको घर के मुख्यद्वार के बारह रोज सुबह और शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक सरसों के तेल से जलाएं। ऐसा करने से घर में आने वाली बाहरी समस्याएं वहीं जल कर नष्ट हो जाती हैं। घर में भी सकारात्मकता का प्रवेश होगा।
डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Created On :   6 July 2022 2:49 PM IST