संक्रांति सहित इस माह में आएंगे ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 के खत्म होते ही नए साल 2022 का आगमन हो चुका है। अंग्रेजी माह के इस पहले माह जनवरी में हिन्दू पंचाग के अनुसार, कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं। इनमें सबसे प्रमुख मकर संक्रांति है, जिसके बारे में सभी जानते हैं। वैसे तो पूरे साल कई सारे व्रत और पर्व आते हैं। जिन्हें हम हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और इनके बारे में जानते भी हैं।
लेकिन फिर भी हमारे मन में एक उत्सुकता इन व्रत और त्यौहारों की दिनांक और दिन को लेकर संशय रहता है। तो आइए इस जनवरी 2022 में आने वाले विभिन्न त्यौहारों और व्रत की दिनांक और दिन के साथ जाानते हैं पूरी लिस्ट...
दिनांक |
दिन |
व्रत और त्योहार |
01 जनवरी 2022 |
शनिवार |
मासिक शिवरात्रि |
02 जनवरी 2022 |
रविवार |
पौष अमावस्या |
03 जनवरी 2022 |
सोमवार |
चंद्र दर्शन, सोमवार व्रत |
06 जनवरी 2022 |
गुरुवार |
विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी |
08 जनवरी 2022 |
शनिवार |
षष्ठी |
09 जनवरी 2022 |
रविवार |
गुरु गोविंद सिंह जयंती |
10 जनवरी 2022 |
सोमवार |
दुर्गाष्टमी व्रत |
12 जनवरी 2022 |
बुधवार |
स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस |
13 जनवरी 2022 |
गुरुवार |
पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी |
14 जनवरी 2022 |
शुक्रवार |
मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी |
15 जनवरी 2022 |
शनिवार |
शनि प्रदोष व्रत |
17 जनवरी 2022 |
सोमवार |
पौष पूर्णिमा, सत्य व्रत, माघ स्नान प्रारंभ |
21 जनवरी 2022 |
शुक्रवार |
संकट चौथ या लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी |
25 जनवरी 2022 |
मंगलवार |
कालाष्टमी |
28 जनवरी 2022 |
शुक्रवार |
षटतिला एकादशी |
30 जनवरी 2022 |
रविवार |
प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
Created On :   1 Jan 2022 6:15 PM IST