महाशिवरात्रि के साथ इस माह में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 का पहला माह आज खत्म होने वाला है, इसी के साथ दूसरा माह फरवरी बुधवार से शुरू होने जा रहा है। हर माह की तरह इस माह में भी कई सारे व्रत और त्योहार आने वाले हैं। हिन्दू पंचाग के अनुसार आने वाले व्रत और त्योहारों में तारीख के हिसाब से भी फरवरी अहम है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी माह की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के साथ हो रही है वहीं इसका समापन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को होगा।
इस माह में महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, फुलेरा दूज, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा, जैसे कई बड़े व्रत त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं फरवरी माह में किस दिन और तारीख को कौन सा त्योहार आने वाला है।
दिनांक |
दिन |
व्रत और त्योहार |
01 फरवरी 2023 |
बुधवार |
जया एकादशी, भीष्म द्वादशी |
02 फरवरी 2023 |
गुरुवार |
प्रदोष व्रत |
05 फरवरी 2023 |
रविवार |
माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती |
09 फरवरी 2023 |
गुरुवार |
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी |
12 फरवरी 2023 |
रविवार |
यशोदा जयंती |
13 फरवरी 2023 |
सोमवार |
शबरी जयंती, कालाष्टमी |
14 फरवरी 2023 |
मंगलवार |
जानकी जयंती |
16 फरवरी 2023 |
गुरुवार |
विजया एकादशी |
18 फरवरी 2023 |
शनिवार |
महाशिवरात्रि, प्रदोष, शनि प्रदोष व्रत |
20 फरवरी 2023 |
सोमवार |
सोमवती अमावस्या |
21 फरवरी 2023 |
मंगलवार |
फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती |
23 फरवरी 2023 |
गुरुवार |
विनायक चतुर्थी |
25 फरवरी 2023 |
शनिवार |
स्कंद षष्ठी व्रत |
26 फरवरी 2023 |
रविवार |
भानु सप्तमी |
27 फरवरी 2023 |
सोमवार |
होलाष्टक शुरू |
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 Jan 2023 1:48 PM IST