फाल्गुन मास: इस माह में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्यौहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का 12वां एवं आखिरी महीना फाल्गुन मास होता है। इसको फागुन मास भी कहा जाता है। यह माह सोमवार 10 फरवरी से शुरू हो गया है और इसका अंत 09 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। फाल्गुन मास को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। क्योंकि इस माह में होली और रंग पंचमी जैसे त्यौहार भी आते हैं।
भक्ति: मंगलवार को करें करें ये कार्य, मिलेगी हनुमान जी की कृपा
इसके अलावा फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व भी धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत भी आते हैं। हिन्दू कैलेंडर के इस आखिरी माह में कौन कौन से त्यौहार आने वाले हैं और ये किस तिथि को पड़ेंगे। आइए जानते हैं...
फाल्गुन मास के महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार
दिनांक |
दिन |
व्रत/ त्यौहार |
12 फरवरी 2020 |
बुधवार |
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी |
13 फरवरी 2020 |
गुरुवार |
कुंभ संक्रांति |
19 फरवरी 2020 |
बुधवार |
विजया एकादशी |
20 फरवरी 2020 |
गुरुवार |
प्रदोष व्रत |
21 फरवरी 2020 |
शुक्रवार |
महाशिवरात्रि |
23 फरवरी 2020 |
रविवार |
फाल्गुन अमावस्या |
25 फरवरी 2020 |
मंगलवार |
फुलैरा दूज |
27 फरवरी 2020 |
गुरुवार |
संकष्टी चतुर्थी |
06 मार्च 2020 |
शुक्रवार |
अमालाकी एकादशी |
07 मार्च 2020 |
शनिवार |
प्रदोष व्रत |
09 मार्च 2020 |
सोमवार |
फाल्गुन पूर्णिमा |
Created On :   11 Feb 2020 11:55 AM IST