Shri Krishna: रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा जल्द होगा दूरदर्शन पर प्रसारित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने दर्शकों को पुराने सीरियल्स का खास तोहफा दिया। इस दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) और बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पुराने शोज की वापसी के साथ ही दूरदर्शन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
जयंती: भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं परशुराम, जानें इनके बारे में
वहीं अब दर्शकों के इस प्रतिसाद को देखते हुए दूरदर्शन ने अपने पिटारे से एक और तोहफा दर्शकों के लिए निकाला है। दरअसल, दूरदर्शन पर अब श्री कृष्णा (Shri Krishna) सीरियल की वापसी होने जा रही है। हाल ही में प्रसार भारती ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।
तुलसी के पौधे को शाम के समय ना लगाएं हाथ, गुरुवार को रखें इन बातों का ख्याल
ट्विट पर दी जानकारी
डीडी नेशनल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, खुशखभरी हमारे दर्शकों के लिए !!
जल्द आ रहा है "श्री कृष्णा"
खुशखभरी हमारे दर्शकों के लिए !!
— Doordarshan National (@DDNational) April 24, 2020
जल्द आ रहा है "श्री कृष्णा" @DDNational पर#ShriKrishna pic.twitter.com/cZ4KcONDFi
दर्शकों ने उठाई थी मांग
रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण के बाद लगातार ये मांग उठ रही थी कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी सीरियल "श्री कृष्णा" को दोबारा से शुरू किया जाए। जिसके चलते दूरदर्शन और प्रसार भारती ने इस धारावाहिक को दिखाने का निर्णय लिया है।
Coming Soon! #ShriKrishna on @DDNational.#StayHome pic.twitter.com/1SD1RveGwi
— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 23, 2020
रामानंद सागर का निर्देशन
उल्लेखनीय है कि रामायण के साथ ही श्री कृष्णा का निर्देशन भी रामानंद सागर ने ही किया था। रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्शन में बना ये सीरियल सबसे पहले 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और बाद में 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
Created On :   24 April 2020 10:43 AM IST