पार्टनर के लिए रोमांटिक होते हैं हथेली पर आधे चांद वाले लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है जिन लोगों की हथेली में आधे चांद का निशान बनता है वे बहुत ही कम होते हैं। आधे चांद का ये निशान कई बार बीच से कटा हुआ बनता है तो कई बार धुंधला, लेकिन जिनके हाथ में ये स्पष्ट दिखाई देता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। आज हम आपको इनके ही बारे में बताने जा रहे हैं।
चरम सीमा पर होती हैं भावनाएं
अट्रैक्टिव स्वभाव के ये लोग काफी भावुक होते हैं। खासकर अपने पार्टनर के लिए। इनकी भावनाएं चरम सीमा पर होती हैं। ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करते हैं। उसकी खुशी का ध्यान रखते हैं और उसके प्रति हमेशा ही अपना स्वभाव नरम रखते हैं।
लाइफ पार्टनर भी बेहद आकर्षक और सुंदर
जिनके हाथ में ऐसी रेखाएं मिलकर आधे चांद को बनाती हैं। उनका लाइफ पार्टनर भी बेहद आकर्षक और सुंदर होता है। वह खुद जितना मिलनसार उतना ही इंसानियत से भरपूर उसका पार्टनर होता है। हालांकि ऐसे लोग अपनी भावनाएं छिपाने की कोशिश करते हैं। यहां तक की अपने पार्टनर से सभी कभी अपने दिल की बात नही कह पाते।
कोई भी मुश्किल इनके लिए बड़ी नहीं
ये काफी तेज दिमाग वाले होते हैं। किसी भी काम करना इनके लिए कुछ ही देर का काम होता है। कोई भी मुश्किल इनके लिए बड़ी नहीं होती। हर मुश्किल का हल ये बड़ी ही सूझ-बूझ से निकालते हैं। ये सबको लेकर चलने वाले होते हैं। ये परिवार में भी खुशियां बढ़ाते हैं।
दोनों हथेलियां जोड़ने पर सीधी होती रेखाएं
आधे चांद की यही रेखाएं कई बार दोनों हथेलियां जोड़ने पर सीधी होती हैं। ऐसे में ये लोग काफी दयालु प्रकृति के होते हैं। सबके लिए इनके दिल में स्नेह का भाव होता है। इन्हें हर काम आराम से करना पसंद होता है जल्दीबाजी में इनसे किसी काम की उम्मीद करना बेकार है। ये सबकुछ अनुशासन में करना पसंद है।
Created On :   23 Nov 2017 7:23 AM IST