Magh Maas 2025: शुरू होने जा रहा है माघ मास, जानिए इस महीने में क्या करें और क्या न करें?

- माघ का महीना पहले माध का महीना था
- पवित्र नदी में स्नान, दान का महत्व है
- माघ महीने में कई धार्मिक पर्व आते हैं
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में माघ माह को एक पवित्र महीने के रूप में देखा जाता है और यह हिंदू कलैंडर का 11 वां माह है। इस बार माघ मास (Magh Month 2025) 14 जनवरी यानि कि मकर संक्रांति से शुरू होने वाला है और इसका समापन 12 फरवरी 2025 को खत्म होगा। पुराणों के अनुसार माघ का महीना पहले माध का महीना था, जो बाद में माघ हो गया। माध शब्द का सम्बन्ध श्री कृष्ण के एक स्वरुप माधव से है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस महीने में तुलसी पूजा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं इसका महत्व, साथ ही जानते हैं माघ मास में कौन से कार्य करेंं और कौन से ना करें...
माघ मास का महत्व
पद्मपुराण में माघ मास के माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है कि पूजा करने से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि माघ महीने में स्नान मात्र से होती है। इसलिए सभी पापों से मुक्ति और भगवान वासुदेव की प्रीति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ स्नान करना चाहिए।
क्या करें और क्या ना करें?
माघ महीने में शुभ तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। साथ ही हर दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। संभव हो तो पूजा के दौरान गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। इस महीने में तुलसी पूजन करना चाहिए।
लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि माघ मास में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। घर और मंदिर में गंदगी ना होने दें। इस महीने में घर और परिवार में आपसी विवाद नहीं करना चाहिए। आप माघ मास में किसी को अशुभ वचन बोलने से बचें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   11 Jan 2025 11:38 PM IST