August Vrat-Tyohar 2024: सावन शिवरात्रि से लेकर हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन तक आने वाले हैं प्रमुख व्रत और त्यौहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

सावन शिवरात्रि से लेकर हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन तक आने वाले हैं प्रमुख व्रत और त्यौहार, पढ़ें पूरी लिस्ट
  • धार्मिक दृष्टि से अगस्त का महीना काफी खास है
  • अगस्त महीने में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा
  • हरियाली तीज और नाग पंचमी भी इसी माह में है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का पांचवां महीना सावन चल रहा है वहीं अंग्रेजी महीने अगस्त की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक दृष्टि से अगस्त का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने में सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत तो विशेष रूप से हैं ही। इसके अलावा इस महीने में पुत्रदा और अजा एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे।

यही नहीं इस महीने में भाई बहन के पवित्र प्रेम का सबसे बड़ा पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी की धूम भी इस महीने में होने वाली है। अगस्त में सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज और नाग पंचमी का पर्व भी आने वाला है। तो आइए जानते हैं अगस्त में आने वाले इन सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, दिनांक और दिन के बारे में...

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 अगस्त 2024

गुरुवार

प्रदोष व्रत

02 अगस्त 2024

शुक्रवार

सावन शिवरात्रि

04 अगस्त 2024

रविवार

हरियाली अमावस्या

05 अगस्त 2024

सोमवार

तीसरा सावन सोमवार

06 अगस्त 2024

मंगलवार

तृतीय मंगला गौरी व्रत

07 अगस्त 2024

बुधवार

हरियाली तीज

08 अगस्त 2024

गुरुवार

विनायक चतुर्थी

09 अगस्त 2024

शुक्रवार

नाग पंचमी

10 अगस्त 2024

शनिवार

कल्कि जयंती और स्कन्द षष्ठी

11 अगस्त 2024

रविवार

भानु सप्तमी और तुलसीदास जयंती

12 अगस्त 2024

सोमवार

चौथा सावन सोमवार

13 अगस्त 2024

मंगलवार

चतुर्थ मंगला गौरी व्रत और मासिक दुर्गाष्टमी

16 अगस्त 2024

शुक्रवार

पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी और वरलक्ष्मी व्रत

17 अगस्त 2024

शनिवार

शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत

19 अगस्त 2024

सोमवार

रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा और गायत्री जयंती

22 अगस्त 2024

गुरुवार

कजरी तीज और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी

24 अगस्त 2024

शनिवार

बलराम जयंती

25 अगस्त 2024

रविवार

मासिक कार्तिगाई

26 अगस्त 2024

सोमवार

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

27 अगस्त 2024

मंगलवार

रोहिणी व्रत

29 अगस्त 2024

गुरुवार

अजा एकादशी

31 अगस्त 2024

शनिवार

शनि प्रदोष व्रत

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 July 2024 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story