Shirdi News: डबल मर्डर से हड़कंप, साईं संस्थान के कर्मचारियों की हत्या और अन्य पर जानलेवा हमला

डबल मर्डर से हड़कंप, साईं संस्थान के कर्मचारियों की हत्या और अन्य पर जानलेवा हमला
  • साईं की नगरी में सिंघम अधिकारी नियुक्त करने की जरूरत
  • पुलिस की लापरवाही उजागर
  • तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हमले

Shirdi News : मोबिन खान। साईं बाबा संस्थान के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई, और एक अन्य युवक घायल हो गया। ड्यूटी जाते समय आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। साई संस्थान के दो कर्मचारियों की सोमवार तड़के 5 बजे के करीब धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक युवक पर भी जानलेवा हमला हुआ है, जो गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी हैष शिर्डी और राहाता पुलिस ने थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक राकेश ओला सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया है| हत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है|

खबर है कि तीन अलग-अलग जगहों पर बाइक सवार दो युवकों ने तीन लोगों को चाकू मारा। जिनमें दो की घटना में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका लोनी के प्रवरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना उस समय घटी, जब साईं संस्थान के दो कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर निकले थे।

साई संस्थान के कर्मचारी सुभाष साहेबराव घोडे पर कॉर्डोबा नगर चौक पर हमला हुआ। नितिन कृष्णा शेजुल, साकुरी शिव और कृष्णा देहरकर पर श्रीकृष्णनगर में हमला हुआ| एक ही दिन में दो हत्याएं होने से शहर में हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जब ग्रामीणों ने सूचना को दी, तो मामले को दुर्घटना बताया जाने लगा, लेकिन जैसे ही और मामले सामने आए, तो ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। गांववाले और परिजन पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा के पूर्व सांसद सुजय विखे पाटिल ने मृतकों के परिजन से मुलाकात की | उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के प्रयास करने का आश्वासन दिया|

Created On :   3 Feb 2025 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story