- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- महिला संबंधित मामला किसी भी विभाग...
महिला संबंधित मामला किसी भी विभाग में नहीं रहना चाहिए लंबित: उषा रानी

डिजिटल डेस्क, भदोही। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य उषारानी की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील ज्ञानपुर सभागार में मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इससे पूर्व उन्होंने महिला थाना ज्ञानपुर, जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोपीगंज, कोतवाली गोपीगंज, महिला स्वाधार गृह ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर परिसर में साफ-सफाई न होने के कारण नाराजगी व्यक्त जताई।
इस अवसर पर जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न जैसी आदि समस्याएं महिला आयोग की सदस्या के समक्ष 20 शिकायतें प्राप्त हुई। 3 प्रार्थना पत्र मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया एवं शेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित आधिकारी प्रेषित कर दिया गया। जिन पर उन्होंने पुलिस को त्वरित गति से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जो मामले हैं। उनकी जांच कर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएं। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। जो नियमानुसार है। वह कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। जनसुनवाई के बाद उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में धैर्य एवं संयम के साथ आगे बढ़े। पति,पत्नी व परिवार जैसे आत्मीय पहलुओं के कई विवादों में समाधान आपसी सामजस व प्रेम भाव से हो सकते है। जरूरी नही है कि हर विवाद कानूनी व विधिक रूप से ही सुलझे। राज्य महिला आयोग आप सबकी समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है। विकास खण्ड ज्ञानपुर ग्राम पंचायत कांवल में मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सशक्तिकरण एवं स्बावलंवन के लिए चौपाल, कैम्प का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को कार्यस्थल पर माहिलाओं का यौन शोषण के कानूनी जागरूकता, घरेलू हिंसा, लिंगानुपात जागरूकता के लिए गुडडा-गुडडी बोर्ड के माध्यम से महिलाओं तथा बच्चों के मुददों पर जागरूकता, सुरक्षा, महिलाओं के जीवन स्तर को उठाने एवं उनकी आय को बढ़ाने सम्बन्धी विभिन्न जानकारी दी गई। सुरक्षित मातृत्व एवं सुरक्षित शिशु तथा महिला स्वास्थ्य आदि विषयों पर जानकारी लेकिन जागरूक किया गया। पुलिस व अन्य सैन्य बलों मे भर्ती होने के लिए मानक एवं शरीरिक दक्षता के विषय मे जानकारीं, यौन हिंसा, कन्या भु्रण हत्या, दहेज प्रतिशेध, हिंसा आदि की विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रामलखन मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, जिला सूचन अधिकारी डॉ.पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर मैनेजर, जिला समन्वयक, संगीता खन्ना सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On :   1 Jun 2022 6:02 PM IST