- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- संगम तट पर बारह वर्षीय बालिका की...
संगम तट पर बारह वर्षीय बालिका की डूबने से मौत।

डिजिटल डेस्क, मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र नर्मदा नदी के संगम स्थल पर एक बारह वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालिका अपनी बुआ और परिजनो के साथ मुंडन संस्कार में आई थी, यहां परिजन पूजा पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच वह संगम स्थल के तट पर स्नान के लिए चली गई। कुछ ही पल में नर्मदा की अथाह गहराई में जाकर समा गई। बालिका का शव गोताखोरो की मदद से पुलिस ने करीब दो घंटे की अथक मशक्कत के बाद बाहर निकाला है। मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है।
बताया गया है, कि महाराजपुर नर्मदा नदी का संगम स्थल स्नान के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। स्थल पर हर साल कोई ना कोई अप्रिय घटना घटित होती है। नर्मदा का जल स्तर कम हो गया है। नर्मदा जल सीढ़ी (घाट) से काफी दूर हो गई। इस वजह संगम स्थल पर जहां पानी है वहां अधिक गहराई है। सुबह के समय पर बालाघाट रामपायली निवासी सेजल पिता ब्रजलाल सैयाम अपनी बुआ जो केवलारी के गांव अहरवाड़ा की निवासी है, परिजनो के साथ यहां मंडला महाराजपुर के नर्मदा नदी के संगम स्थल पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी। संस्कार को लेकर परिजन पूजन पाठ की तैयारी में जुट गए है, और 12 वर्षीय बालिका सेजल परिजनो में किसी के साथ नर्मदा के संगम तट पर स्नान करने लगी। इसी बीच कमर भर पानी में जाने की कोशिश में वह अथाह गहराई में चली गई और पानी में गायब हो गई। कुछ देर के बाद संगम में शोर शुरू हो गया। बालिका के डूबने के बाद परिजनो ने इसकी सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। यहां से पुलिस गोताखोरो और एसडीईआरएफ की टीम के मौके पर रवाना हुई। संगम स्थल पर गहराई अधिक होने के कारण पहले स्थानीय लोगो ने बालिका को खोजने का प्रयास किया। नाव तैराई गई। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। करीब दो घंटे के सर्चिग ऑपरेशन के बाद बालिका का शव बरामद किया गया है। रिश्तेदारी से यहां मंडला आई बालिका की मौत से परिजनो का बुरा हाल है। घटना स्थल पर गमगीन परिवार की जुबा तक नहीं खुल रही थी। शव का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए बालिका का शव परिजनो को सौंप दिया गया है।
Created On :   15 April 2022 3:32 PM IST