Mandla News: फाइनेंस और ट्रेवल्स कंपनी का मालिक निकला नगर परिषद का दैवेभो कर्मचारी

फाइनेंस और ट्रेवल्स कंपनी का मालिक निकला नगर परिषद का दैवेभो कर्मचारी
  • मंडला में ईओडब्ल्यू का छापा
  • बिझिंया स्थित आवास और ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रहीं टीम, बम्हनी, नारायणगंज भी छापे
  • आरोपी की कम्पनी एवं उसके नाम से वाहनों की कीमत 1,50,23,768 रूपये है।

Mandla News: नगर परिषद भुआबिछिया में पदस्थ रहे दैवेभो कर्मचारी शिव झारिया के बिझिंया मंडला स्थित आवास और व्यवसायिक स्थलों पर जबलपुर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने छापा मारा है। ईओडब्ल्यू की टीम को जांच के दौरान 3 करोड़ 5 लाख की चल-अंचल संपत्ति का पता चला है। आरोपी माइक्रो फाइनेंस कंपनी, ट्रेवल्स कंपनी भी चलाता था। उसके मंडला स्थिति तीन ऑफिस, बम्हनी और नारायगंज के ऑफिस में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद बिछिया में दैवेभो कर्मचारी रहे शिव झारिया की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत ईओडब्ल्यू जबलपुर को मिली थी। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा धारा 13 (1) (बी) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियमए 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।शनिवार को तड़के ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने बिङ्क्षझया मंडला स्थिति उसके आवास पर 17 सदस्यीय टीम ने छापा मारा।

जिसमें 4 डीएसपी, 4 टीआई और आरक्षक शामिल हैं। यहां उनके आवास स्थित दो माइक्रो फाइनेंस कंपनी और पास स्थित एक अन्य ऑफिस में दस्तावेज की जांच की है। इसके अलावा बम्हनी, नारायणगंज स्थित ऑफिस में भी दस्तावेज खंगाले गए हैं। यहां ईओडब्ल्यू की टीम को अभी तक 3 करोड़ 10 लाख की संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू की टीम ने देर शाम बैंक खाते की जानकारी, एफडी, मकान, प्लाट समेत अन्य चल अचल संपत्ति के दस्तावेज की जांच की है।

आरोपी के पास यह संपत्ति मिली-

आरोपी शिव झारिया के पास 1 भवन तथा 4 रहवासी प्लॉट कुल कीमत लगभग 50,57,858 रूपये, बीमा पॉलिसी 12, राशि 29,72,000 रूपये, एफ डीआर 2 राशि 5,00, 000 रूपये, आरोपी शिवांगी ट्रेवल्स का डायरेक्टर है, जिसकी कम्पनी दिल्ली में 04 ईनोवा किस्टा वाहनों का संचालन कर रही है। वाहनों की कीमत 1,05,00,000 रूपये तथा आरोपी के नाम से एमजी हेक्टर ग्लोस्टर वाहन कीमत 45,23,768 रूपये है।

आरोपी की कम्पनी एवं उसके नाम से वाहनों की कीमत 1,50,23,768 रूपये है। आरोपी शिवांशी ग्रीन सॉल्यूशन तथा शिवांशी इंडिया निधी प्रायवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। शिवांशी ग्रीन सॉल्यूशन सोलर पेनल लगाने का कार्य करती है। शिवांशी इंडिया निधि प्रायवेट लिमिटेड बैंकिग व्यवसाय का कार्य करती है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी के घरेलू सामान नगद ज्वेलरी 32,85,000 रूपये की मिली है। जांच के दौरान लगभग 3 करोड़ 5 लाख की अनुपातहीन सम्पत्ति के होने का अनुमान है।

बिछिया में दर्ज गबन का मामला-

आरोपी शिव झारिया नगर परिषद भुआबिछिया में दैवेभो कर्मचारी के रूप में पदस्थ है। यहां सहायक लेखा अधिकारी के पद पर काम कर रहा था। आरोपी के द्वारा राशि रूपये 29,69,839 की आर्थिक अनियमितताएं करने पर थाना बिछिया जिला मण्डला में अपराध धारा 409,420,465,467,34 भादवि 1860 के अंतर्गत आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इससे पूर्व मोहगांव जनपद में कैशियर मनरेगा के पद पर रहते हुए आर्थिक अनियमितताएं कर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित कर चुका है। यहां से उसे बर्खास्त किया गया था।

जांच में बढ़ेगी संपत्ति-

ईओडब्ल्यू की टीम को अभी तक जांच में 3 करोड़ 5 लाख की संपत्ति का पता चला है। यह संपत्ति बढ़ सकती है। आरोपी के माइक्रोफाइनेंस कंपनी के खातों की जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति के खुलासे होंगे। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी के संपत्ति से जुड़े दस्तोवज को खंगाल रही है। आरोपी ने कहां-कहां से संपत्ति अर्जित की है। इसकी जांच ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है।

Created On :   15 Feb 2025 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story