- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Shegaon
- /
- 50 को पकड़ा, 10 हजार का जुर्माना...
50 को पकड़ा, 10 हजार का जुर्माना किया वसूल

डिजिटल डेस्क, शेगांव। वाहनों के दस्तावेज साथ में न रखने वाले एवं वाहन चलाने का लाइसेन्स न होने वाले दुपहिया सवारों पर गुरुवार २ दिसम्बर को शेगांव शहर पुलिस ने कार्रवाई की मुहिम चलाई। जिस कारण वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। गुरुवार को शाम पांच बजे के दौरान करीब ५० दुपहिया सवारों के पास किसी भी तरह के दस्तावेज एवं वाहन चलाने का लाइसेन्स नजर न आने से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें कुल १० हजार रूपयों का जुर्माना भी वसूल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर समेत तहसील में कुछ माह से दुपहिया चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई है। उसी तरह खामगांव, बालापुर, संग्रामपुर एवं जलगांव जा तहसील के नागरिक शेगांव शहर में हर रोज आते हैं। इस समय ग्रामीण परिसर से आए नागरिकों के वाहन चोरी होने का प्रमाण बढ़ने से तथा दुपहिया सवारों के पास दुपहिया के कागजात एवं लाइसेन्स न होने से शेगांव शहर में अपर पुलिस अधीक्षक श्रावण दत्त के आदेश से शेगांव शहर पुलिस निरीक्षक अनिल गोपाल के मार्गदर्शन में यह मोहिम चलाई गई। इस मोहिम अंतर्गत करीबन ५० दुपहिया सवारों के पास किसी भी तरह के दस्तावेज एवं वाहन चलाने का लाइसेन्स नजर न आने से उनके खिलाफ कार्रवाई कर दस हजार रूपयों का जुर्माना वसूल किया गया। ऐसी जानकारी पुलिस निरीक्षक अनिल गोपाल ने दी है।
कार्रवाई में इनका रहा सहयोग
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अनिल गोपाल, सहायक पुलिस निरीक्षक कमलेश खंडारे, पुलिस उपनिरीक्षक योगेशकुमार दंदे, पुहेकां यशंवत राखोंडे, गजेंद्र रोहणकार, यातायात शाखा प्रमुख राजेश वानखड़े, नापुकां ज्ञानेश्वर डाबेराव, पुलिस कांस्टेबल रवींद्र चव्हाण, पुलिस कान्स्टेबल शांताराम घुये, पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप राजे, नाईक पुलिस कांस्टेबल गजानन मुंढे, पुलिस कांस्टेबल परमेश्वर नागरे, पुलिस कांस्टेबल लखन ठाकुर समेत पुलिस कर्मचारी शामिल हुए थे।
Created On :   7 Dec 2021 6:02 PM IST