- Home
- /
- महिला पुलिस कर्मचारी के साथ शेगांव...
महिला पुलिस कर्मचारी के साथ शेगांव में दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, शेगांव। पुलिस विभाग में कार्यरत 32 वर्षीय महिला पुलिस कर्मचारी पर पुलिस विभाग के ही सिपाही आकाश सुरेश वाघमारे ने दुष्कर्म करने के मामले में शेगांव शहर पुलिस ने 2 जून को अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरावती िनवासी महिला पुलिस कर्मचारी ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, वर्ष 2021 से पुलिस दल में महिला पुलिस कर्मचारी इस पद पर प्रथम अकोला जिला एवं विगत डेढ़ माह से अमरावती आयुक्तालय में आंतरजिला तबादला होकर अमरावती पुलिस मुख्यालय अमरावती में कार्यरत है। अकोला जिला में कार्यरत रहते समय पुलिस कर्मचारी आकाश सुरेश वाघमारे रेणुका नगर वार्ड नंबर 12 शेगांव निवासी के साथ पहचान हुई थी। मूर्तिजापुर पुलिस थाने में वर्ष 2016 से 2021 तक आरोपी के साथ फोन पर संपर्क होता था।
दिसम्बर 2021 में एक दिन आकाश वाघमारे ने पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारी को फोन कर एक मामले संदर्भ में बात करने के लिए शेगांव बुलाया। उस अनुसार पीड़ित महिला शेगांव में आने पर आरोपी पुलिस कर्मचारी आकाश सुरेश वाघमारे उसे शहर के एक निजी लाॅज में लेकर गया एवं एक कमरे में लेकर जाने के बाद उक्त महिला के साथ जबरदस्ती से शारीरिक सम्बंध प्रस्थापित कर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण उक्त महिला ने इस बारे में किसी को न बताते शिकायत दर्ज नहीं की थी। लेकिन 30 मई 2022 को आरोपी पुलिस सिपाही आकाश वाघमारे ने पीड़िता को फिर से फोन कर शरीर सुख की मांग करने से पीड़िता ने शेगांव पुलिस थाने में आकार आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर शहर पुलिस ने 2 जून को आरोपी आकाश सुरेश वाघमारे खिलाफ धारा ३७६, ३७७, ५०६ के तहत अपराध दर्ज किया। आगे की जंाच एपीआई गौतम इंगले कर रहे हैं।
Created On :   4 Jun 2022 7:00 PM IST