- Home
- /
- देश के 75 तीर्थक्षेत्रों में...
देश के 75 तीर्थक्षेत्रों में संतनगरी शेगांव भी शामिल

By - Bhaskar Hindi |20 Jun 2022 10:49 AM IST
शेगांव देश के 75 तीर्थक्षेत्रों में संतनगरी शेगांव भी शामिल
डिजिटल डेस्क, शेगांव। भारत के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अवसर पर शेगांव में 8 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिन का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया है। देश के 75 तीर्थक्षेत्रों में संतनगरी शेगांव भी शामिल है। श्री गणेश प्रस्थ मंगल कार्यालय एम.एस.ई.बी. चौक शेगांव में मंगलवार, 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक विश्व योग दिन संपन्न होगा। प्रथम स्व. गजाननदादा पाटील मार्केट यार्ड में कार्यक्रम स्थल नियोजित किया था। लेकिन बारिश के कारण उसमें बदलाव किया गया है। यह कार्यक्रम पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, किसान सेवा समिति, युवा भारत एवं महिला पतंजलि योग समिति बुलढाणा इन पांचो संगठनों से मिलकर संपन्न होने जा रहा हैं।
Created On :   20 Jun 2022 4:07 PM IST
Next Story