- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- राज्यस्तरीय शालेय सिकई मार्शल आर्ट...
राज्यस्तरीय शालेय सिकई मार्शल आर्ट के लिए सार्थक झंझाल का चयन

डिजिटल डेस्क, अकोला. विभागीय स्तरीय सिकई मार्शल आर्ट स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वो सार्थक झंझाल का चयनराज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ था। खिलाड़ी ने अपने खेल का मुम्बई में आयोजित स्पर्धा में अपने प्रतिदंदी खिलाडी को कड़ी टक्कर दी। महाराष्ट्र शासन के शालेय शिक्षा व क्रीड़ा अंतर्गत जिला क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीड़ा परिषद व जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय ठाणे द्वारा आयोजित राज्यस्तर शालेय शिकई मार्शल आर्ट स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस क्रीड़ा स्पर्धा में वर्ष 2022-23 के स्पर्धा में 17 वर्ष आयु गुट में लड़कों की स्पर्धा में स्थानीय शाला के कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 56 किलो गुट में सार्थक झंझाल का चयन हुआ है। मुम्बई के ठाणे जिले में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में सार्थक ने अपने प्रतिदंदी खिलाड़ी को कडी टक्कर दी। इसके पूर्व उसने जिला स्तरीय व बुलढाणा में आयोजित विभागीय स्पर्धा में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया। जिसके बाद उसका चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ। इसके पूर्व सार्थक ने विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धा में अपने खेल का हुनर दिखाते हुए अपना स्थान बनाया है। सार्थक मनपा दक्षिण जोन के संपत्त कर विभाग में कार्यरत श्रीकांत जंजाल के बेटे है। खिलाड़ी की इस सफलता पर उसका चहुंओर से अभिनंदन किया जा रहा है।
Created On :   29 Dec 2022 4:27 PM IST