- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन
- /
- सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर...
सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर शिप्रा नदी के सभी घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -

By - Bhaskar Hindi |20 July 2020 10:59 AM IST
सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर शिप्रा नदी के सभी घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -
डिजिटल डेस्क उज्जैन | उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए आगामी 20 जुलाई को सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी के सभी घाटों पर किसी भी प्रकार का स्नान एवं नदी एवं घाटों पर डुबकी लगाना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही नदी एवं घाटों के किनारे जाना भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उल्लंघन पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
Created On :   20 July 2020 4:07 PM IST
Tags
Next Story