- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow
- /
- गद्दार कहने वालों के खिलाफ जनता वोट...
गद्दार कहने वालों के खिलाफ जनता वोट से करेगी चोट - संजय सिंहल

डिजिटल डेस्लक, लखनऊ। आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी में एक बयान में कहा कि हिन्दुओं को गद्दार कहने वालों को इस चुनाव में यूपी की जनता सत्ता से बाहर निकालने का काम करेगी। संजय सिंह ने कहा कि वो बचपन से चुनाव देख रहे हैं लेकिन उन्होंने आज तक उत्तर प्रदेश में ऐसा चुनाव नहीं देखा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री बाकायदा अपनी सभाओं में बुलडोजर रख रहे हैं। बाबा बुलडोजर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं भाई। कुछ मुसलमानों के यहां बुलडोजर चलवाकर या कुछ ब्राह्मण के यहां बुलडोजर चलवाकर, यादवों के यहां बुलडोजर चलवाकर आप क्या संकेत देना चाहते हैं।
*मुख्यमंत्री बताएं बुलडोजर चलवाकर रोजगार मिल जाएगा क्या, किसानों को उनकी फसल का दाम मिल जाएगा क्या, खाद की बोरी नसीब हो जाएगी क्या ?
*भाजपा विधायक कह रहा जो भाजपा को वोट नहीं देगा वो गद्दार है,जयचंद की औलाद हैं, मुसलमान की औलाद हैं, जनता ऐसे लोगों का झाड़ू से भूत उतारेगी: संजय सिंह
*विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से निभाई: संजय सिंह
*आम आदमी पार्टी की बदौलत चुनाव में हो रही बिजली फ्री की बात: संजय सिंह
*करोना की महामारी में हजारों लाशें जो नदी किनारे सड़ गई वो 80 में आते हैं या 20 में आती हैं बाबा जी: संजय सिंह
संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि इससे रोजगार मिल जाएगा क्या? इससे किसानों को उनकी फसल का दाम मिल जाएगा क्या? इससे खाद की बोरी नसीब हो जाएगी क्या? क्या उत्तर प्रदेश में कर्ज के तले जो दबे हुए हैं और आत्महत्या कर लेते हैं जो माताओं बहनों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं ये दूर हो जाएगा? आप सांसद ने कहा कि हम अपनी एक बड़ी उपलब्धि यह मानते हें कि समाजवादी पार्टी की मेनिफेस्टों, कांग्रेस, भाजपा और बसपा के मेनिफेस्टों में आज बिजली फ्री की बात हो रही । ये किसकी बदौलत हो रही है वो आम आदमी पार्टी की बदौलत से हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीति जो भी बदलाव आप देखने को पा रहे हैं वो आम आदमी पार्टी की बदौलत है। उन्होंने कहा कि दो साल तक इस सरकार के खिलाफ कौन लड़ा। किसने इनके घोटाले खोले। जल जीवन मिशन का घोटाला हो, चाहे राममंदिर की जमीन में घोटाला हो, चाहे कस्तूबरब विद्याLuckLucknownoलय में घोटाला हो, चाहे कोरोना की महामारी का घोटाला हो किसने खोला यह घोटाला। उन्होंने कहा कि 21 मुकदमे लिखे हैं बाबा जी ने मेरे खिलाफ और अब अपनी सभाओं में बुलडोजर लेकर घूम रहे हें। वो कह रहे हैं बाबा बुल्डोजर हैं। तो मेरा यह कहना है आज आम आदमी पार्टी के दखल से सबसे बड़ा फायदा हुआ है कि विपक्ष की एक जो महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है वो आम आदम पार्टी ने निभाई है।
संजय सिंह ने कहा कि मुद्दों की एक जो भूमिका हो सकती है चुनाव के अंदर वो आम आदमी पार्टी ने निभाई है। अच्छ प्रत्याशी देने की जो भूमिका और विकल्प हो सकता है वो आम आदमी पार्टी ने इस भूमिका को निभाया। अब वोट की राजनीति में या परिणाम में कितनी सफलता मिलती है ये 10 मार्च को पता चलेगा। मैं उसपर बहुत बड़ा दावा नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं यह जरूर कह रहा हूं एक सकारात्मक और अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा।
अब देखिये बीजेपी के जो विधायक राघवेन्द्र सिंह है कह रहे हैं जो बीजेपी को वोट नहीं देंगे वो गद्दार है, जयचंद की औलाद हैं, मुसलमान की औलाद हैं तो क्या जो पार्टी आज विपक्ष की पार्टियां लड़ रही हैं वो सब गद्दार हैं। जो विपक्ष की पार्टियों को वोट दे रहे हैँ वो सारे लोग गद्दार हो गये। इस प्रकार से चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गद्दार कहने वालों के खिलाफ जनता वोट से करेगी चोट। संजय सिंह ने कहा कि चुनाव में बाबा जी ने कहा 80 और 20 पर होगा। मैंने उनसे पूछा बाबा जी करोना की महामारी में हजारों लाशें जो नदी किनारे सड़ गई वो 80 में आते हैं या 20 में आती है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह जी मुगली घुट्टी अभी तक पी रहे हैं। क्या बयान देते हैं उनको कुछ पता ही नहीं रहता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग चंदा चोर है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों का काम है राम राम जपना पराया माल अपना
हम खुलकर कह रहे-जिन लोगों ने वोट बैंक बनाया उन्होंने जनता का बैंक खाली किया है: संजय सिंह
राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने यह भी कहा कि आज के समय हमारा संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में है। सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में कुछ मापदंड तय किये हैं अच्छे योग्य प्रत्याशी हमने जनता के बीच रखे हैं। मुद्दे अच्छे चुने हैं। परंपरागत तौर पर राजनीति जाति और धर्म पर होती चली आई है जो बहुत बड़ी चुनौती है। अब जिम्मेदारी जनता की है। वो हमको कितना समर्थन देती है। हमारा कोई अपनी ओर से कोई दावा नहीं है। न हम यह कह रहे हैं कि हमारा कोई वोट बैंक है। आम आदमी पार्टी खुलकर कह रही है कि जिन लोगों ने वोट बैंक बनाया उन्होंने जनता का बैंक खाली किया है।
Created On :   4 March 2022 5:42 PM IST