- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अशोकनगर
- /
- नवागत कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा...
नवागत कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

By - Bhaskar Hindi |18 July 2020 11:06 AM IST
नवागत कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण
डिजिटल डेस्क, अशोकनगर। नवागत कलेक्टर श्री अभय कुमार वर्मा ने आज सायंकाल सर्किट हाउस अशोकनगर पहुंचकर 16 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम(खजाना) का भी प्रभार लिया। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2007 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री अभय कुमार वर्मा को अशोकनगर कलेक्टर आगामी आदेश तक बनाया गया है। श्री वर्मा इसके पूर्व अपर सचिव राजभवन भोपाल के पद पर पदस्थ थे। श्री वर्मा सीधी,आगरमालवा एवं नरसिंहपुर में भी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ.अनुज रोहतगी,सीईओ जिला पंचायत श्री बी.डी.जाटव,समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   18 July 2020 4:30 PM IST
Next Story