- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला। बडी उमरी स्थित डाक्टर चिठ्ठे अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को छत से फेंक कर उसकी हत्या की गई है जबकि पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिए लोगों का कहना है कि विवाहिता ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म की। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस थाने की सीमा में आने वाले बड़ी उमरी परिसर निवासी नेहा का विवाह पुसद निवासी सुरेश शुक्ला के साथ हुआ था। इसी बीच नेहा अपने मायके आई थी। रविवार की दोपहर अचानक नेहा अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिर जाने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भानुप्रताप मडावी के मार्गदर्शन में दल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस की जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने छत से नीचे फेंक दिया। जिससे पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नेहा ने स्वयं कूद कर आत्महत्या की। दोनों परिवारों के आरोप प्रत्यारोप की जांच पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस को मृतक के वैद्यकीय ब्योरे का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Created On :   26 Oct 2021 7:10 PM IST