- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मप्र: कांग्रेस विधायक बनवारी लाल का...
मप्र: कांग्रेस विधायक बनवारी लाल का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का आज (शनिवार) तड़के निधन हो गया। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे वक्त से भोपाल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव जापथाप में किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि भोपाल में शनिवार सुबह अचानक उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। जिसके बाद उन्हें परिजन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनका देहांत हो गया। बनवारी लाल शर्मा को ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी माने जाते थे।
शर्मा पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी को हराकर विधायक बने थे। अब कांग्रेस 114 सीटों पर आ गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, जौरा के विधायक हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लालशर्मा के दुखद निधन का समाचार मिला। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
जौरा के विधायक,हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लाल शर्मा के दुःखद निधन का समाचार मिला
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 21, 2019
वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे
उनका निधन मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान,पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट:
जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 21, 2019
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
Created On :   21 Dec 2019 12:36 PM IST