- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow
- /
- MLC जसवंत सिंह भाजपा से 6 वर्ष के...
MLC जसवंत सिंह भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/आजमगढ़ : आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व विधायक अरुण कांत यादव के खिलाफ अपने पुत्र विक्रम सिंह रिशु को निर्दल चुनाव लड़ाने व प्रचार-प्रसार की शिकायत जिला एवं क्षेत्र के द्वारा की गई थी, जिसको भारतीय जनता पार्टी ने संज्ञान लेते हुए जिला एवं क्षेत्र के द्वारा प्रेषित रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान में लिया और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जसवंत सिंह को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बेटे को निर्दल चुनाव पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण तत्काल प्रभाव से लड़ाने के कारण पार्टी में उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है इस आशय की जानकारी गोविंद नारायण शुक्ला विधायक, प्रदेश महामंत्री/मुख्यालय प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश ने दी है ।
Created On :   4 April 2022 5:13 PM IST