जगदलपुर : आपदा पीड़ित 06 परिवारों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर।, 24 दिसम्बर 2020 कार्यालय कलेक्टर राजस्व शाखा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं-दुर्घटनाओं के कारण 06 पीड़ित परिवारों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। जिसमें तहसील जगदलपुर के ग्राम पराली बोदल निवासी शिवराम की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री रामू को, तहसील बस्तर ग्राम भानपुरी निवासी सुश्री प्रिया की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सुखराम बघेल को, ग्राम राजपुर निवासी के लिटीराम की मृत्यु नारंगी नदी में डूबने से पत्नि श्रीमति जयति को, ग्राम विश्रामपुरी निवासी दशमी की मृत्यु सांप काटने से पति श्री घसुराम को, ग्राम बेसोली निवासी राजेन्द्र नाईक की मृत्यु तालाबनुमा पानी में डूबने से पत्नि श्रीमति फूलकुमारी को और तहसील बकावंड के ग्राम भेजरीपदर निवासी सुश्री भमिका की मृत्यु कुंआ में डूबने से पिता श्री रूपचंद बघेल सहित सभी को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
Created On :   24 Dec 2020 2:23 PM IST