जगदलपुर : जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा 80 वर्षीय बुजुर्ग को पहुंचाया जाएगा बेंगलुरू में पोते के पास

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री रजत बंसल के पहल पर बेगलुरू कर्नाटक से गुमशुदा 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने पोते के पास पहंुचेगी। लगभग एक वर्ष से कर्नाटक बेगलुरू से बुजुर्ग माता घर से निकल कर कहीं चली गई। गुमशुदा नानी की तलाश परिजन कर रहे थे। बुजुर्ग माता लाॅकडाऊन शुरू होने के दौरान मार्च माह में लवारिस स्थिति बस्तर जिला के तोकापाल पहुंच गयी। जहां कलेक्टर श्री बंसल के निर्देश पर बुजुर्ग माता को तत्कालीन एसडीएम तोकापाल श्रीमती माधुरी सोम द्वारा धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज रेडक्रॉस वृद्धाश्रम में शिफ्ट करवाया गया था। इसी दौरान अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी श्री बंसल ने उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन को निर्देशित किया कि बुजुर्ग माता के घर का पता कर उनको घर पहुंचाना है। चंूकि जब शिफ्ट करवाया गया था तब से वो किसी से बात नहीं करती, रोते रहती थी। धीरे धीरे वृद्धाश्रम के अन्य माताओ प्रबंचक ठाकुर जी एवं अन्य से मिलने लगी। फिर कन्नड़ में अलेक्जेंडर चेरियन से बात करने में पता चला कि वो बेंगलुरू कर्नाटक की है और उनके सामान को खोजा गया तो एक आधा मिटा हुआ नम्बर मिला जिसे जोड़कर काल करने पर एक दो नम्बर में बात हुआ और उनको माताजी के बारे में बताया गया। जब एक नंबर में बात हुआ तो डरते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी नानी लगभग एक साल से गुम हो गयी हैं। उनको वीडियो काॅल कर माता जी को दिखाया गया, तब उन्होनें माता जी को पहचान लिया। फिर उनसे पूछा गया तो व्यक्ति ने अपना परिचय के. सेन्दील, माता जी के पोता के रूप में बताया। उनसे कन्नड़ और हिन्दी में बात कर बताया गया कि वे अपनी माता को ले जाना चाहते हैं तो उसकी व्यवस्था कलेक्टर एवं अध्यक्ष के द्वारा कर दिया जाएगा। सेन्दील के. ने बताया कि वे कूली का काम करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं , इसलिए ले जाने में तकलीफ हैं। सेन्दील कुमार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री रजत बंसल ने उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन को निर्देश दिया कि माता जी को उनके घर तक निःशुल्क सकुशल पहंुचाया जाए। अब माता जी को बेंगलुरू भेजने की तैयारी हो रही है। उल्लेखनीय है कि लाॅकडाऊन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल के मानवियता के कारण गुमशुदा को घर तक पहुचाने का ये तीसरा प्रकरण हैं। कर्नाटक के ही शिवप्रकाश जो लगभग दस वर्ष से लापता थे उनको भी लाकडाऊन के दौरान कोरनटाईन वार्ड में तीन महीने तक रखकर रेडक्रॉस द्वारा घर का पता खोजा गया था और कर्नाटक मे उनके घर निजी बस में भेजा गया था।
Created On :   7 Dec 2020 2:07 PM IST