- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री,...
महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री, विधानसभा और मंत्रालय की सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र विधानसभा और वल्लभ भवन मंत्रालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला अफसर कर्मचारियों ने संभाली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव व उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही मप्र पुलिस की बेटियों के साथ स्मार्ट पार्क में मौल श्री का पौधा लगाया। इधर सदन की सुरक्षा व्यवस्था महिला मार्शल के हवाले रही। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को महिला ड्राइवर वाहन में लेकर विधानसभा पहुंची। महिला मार्शल ही गर्भगृह में दंड लेकर पहुंची।
मंत्रालय के पुरूष सुरक्षा कर्मियों ने पिंक ड्रेस पहन की ड्यूटी
वल्लभ भवन मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को पिंक ड्रेस पहनकर ड्यूटी की। मंत्रालय सुरक्षा अधिकारी विश्वास कुमार भटेले ने बताया कि मंत्रालय के सुरक्षा स्टॉफ में पुरूष सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं के सम्मान में पिंक ड्रेस पहनकर सेवाएं दी।
Created On :   8 March 2022 5:14 PM IST