- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- भारत देश है शिव बाबा की अवतरण भूमि:...
भारत देश है शिव बाबा की अवतरण भूमि: दीदी बीके विजयलक्ष्मी

डिजिटल डेस्क , भदोही। नगर के रजपुरा चौराहे के पास स्थित ब्रह्मकुमारीज विश्व शांति भवन में शुक्रवार को माँ दुर्गा पब्लिक स्कूल भानपुर की कन्याओं के लिए एक दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया।इस राजयोग शिविर में दीदी बीके विजयलक्ष्मी ने आत्मा, परमात्मा का ज्ञान दिया। सभी को भारत के उत्थान पतन की 84 जन्मो की कहानी बताई।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि परम पिता परमात्मा शिव बाबा ने कन्याओं का आधार लेकर समस्त विश्व को स्वर्ग बनाया। जिसके यादगार में भारत माता की जय कहा जाता है। दीदी ने कहा कि भारत देश शिव बाबा की अवतरण भूमि है। सृष्टि परिवर्तन के समय आने पर संगमयुग में परमपिता शिव परमात्मा का दिव्य अवतरण होता है और वे राजयोग की पढ़ाई पढ़ाते है। यह कार्य 5000 वर्षों में एक बार होता है। अभी वही समय है जबकि हमें सभी कार्य करते हुए मेडिटेशन भी ज़रूर करना है। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से हमें आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। जो हमारे जीवन को श्रेष्ठ एवं शक्तिशाली बनाता है। बीके ब्रजेश भाई ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया और संस्था का परिचय दिया।
इस मौके पर माँ दुर्गा पब्लिक स्कूल भानपुर के प्रिंसिपल धर्मेन्द्र सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी को प्रसाद एवं ईश्वरीय साहित्य दिया गया।
Created On :   4 April 2022 2:37 PM IST