- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा...
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघिन की मौत

By - Bhaskar Hindi |28 April 2022 11:48 AM IST
तीन दिन में मौत की दूसरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघिन की मौत
डिजिटल डेस्क, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिन के अंतराल में फिर एक मादा बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार धमोखर बफर रेंज के ददरौड़ी बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 109 में मादा बाघिन का शव बुधवार सुबह देखा गया। सूचना पर टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारियों ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर जलवाने की व्यवस्था की। एसडीओपी सुधीर मिश्रा ने बताया कि मृत मादा बाघिन की उम्र लगभग 5 साल है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को इसी बीट में 8 माह के मादा बाघ शावक की मौत हो गई थी। जिसे प्रबंधन ने टेरीटोरियल फाइट से मौत बताया था।
Created On :   28 April 2022 5:16 PM IST
Next Story