- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- लावारिश मिले दो तेंदुआ शावकों की 24...
लावारिश मिले दो तेंदुआ शावकों की 24 घंटे में मौत

डिजिटल डेस्क,उमरिया। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में सोमवार को दो तेंदुआ शावकों की मौत हो गई। एक दिन पहले इन्हें गश्ती दल ने पनपथा बफर रेंज से बरामद किया था। महज 20-25 दिवसीय शावक काफी कमजोर थे। ताला में लाकर इलाज किया जा रहा था। पार्क प्रबंधन अनुसार रविवार को पनपथा रेंज के बटुराबाह बीट राजस्व ग्राम दमोय में गश्ती दल भ्रमण कर रहा था। कक्ष क्रमांक पीएफ 634 झिरिया नाला के पास दो लावारिश तेंदुआ शावक दिखे। एक नाले में घूम रहा था। दूसरा अचेत हालत में था।
दोपहर करीब डेढ़ बजे इन्हें जंगल से ताला लाकर उपचार चालू किया गया। कुछ घंटे बाद एक शावक बीमार व कमजोरी के चलते दोपहर तीन बजे मृत हो गया। दूसरा भी भूख के चलते लगातार चिल्ला रहा था। आखिरकार ताला में रात्रि 12.30 बजे उसने भी दमतोड़ दिया। घटना की खबर लगते ही पार्क प्रबंधन के आला अफसर स्थल पर पहुंचे। शावकों के शरीर में चोट आदि के निशान नहीं थे।
स्थल पर भी मादा तेंदुआ के निशान तलाशे जा रहे हैं। पृथम दृष्टया माना जा रहा है कि कोई नई मादा तेंदुआ ने कमजोर शावकों को अलग छोड़ दिया था। समय पर खाना न मिलने से बीमार व कमजोर के चलते दोनों की मृत्यु हो गई। डॉक्टर की मौजूदगी में शावको के फारेंसिक जांच के लिए सैम्पल भेजे जाएंगे। एसओपी के तहत वन्यप्राणी के अंगों को जला दिया गया है।
Created On :   21 Nov 2022 5:40 PM IST