- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- बांधवगढ़ पहुंचे सीएम पत्नी संग की...
बांधवगढ़ पहुंचे सीएम पत्नी संग की सफारी

By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2022 8:03 AM IST
उमरिया बांधवगढ़ पहुंचे सीएम पत्नी संग की सफारी
डिजिटल डेस्क,उमरिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह पत्नी साधना सिंह के साथ टाईगर सफारी करने मगधी जोन के जंगल पहुंचे। सुबह 11 बजे दो जगह बाघ देखे। एक शावक अपनी मां के साथ घास में छिपा हुआ अठखेलियां कर रहा था। एक अन्य नर बाघ जंगल में घूमते हुए मिला। बाघ परिवार को करीब से मुख्यमंत्री रोमांचित हो उठे। सफारी के दौरान उन्होंने जंगल के बीच गाइडों के साथ बातचीत की। सफारी से लौटने के बाद सीएम ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से भेंट की। महुआ से बने लड्डू का स्वाद लिया। जैव विविधता केन्द्र प्रशिक्षण शाला में अर्जुन के पौधे लगाकर भोपाल के लिए रवाना हुए।
Created On :   15 Nov 2022 1:32 PM IST
Next Story