- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow
- /
- टोंटी चुराने वालों से रोटी की...
टोंटी चुराने वालों से रोटी की उम्मीद बेमानी: अनुराग ठाकुर

डिजिटल डेसेक, लखनऊ। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि टोंटी चुराने वालों से गरीब जनता को रोटी की उम्मीद कतई नहीं करनी चाहिये।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ठाकुर ने रोड शो करने के दौरान कहा कि रोड शो में उमड़ी भीड़ यह संकेत दे रही है कि बाराबंकी की सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश में उमंग और उत्साह का माहौल है। भाजपा इस चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है।
उन्होने सपा पर हमला करते हुए कहा कि टोंटी चुराने वाले प्रदेश की गरीब जनता को रोटी नहीं दे सकते। चुनाव प्रचार खत्म होने की निर्धारित समय सीमा से करीब पंद्रह मिनट पूर्व नगर पालिका पहुँचे। हजारों के हुजूम के बीच रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री हांथ हिलाकर जनसमर्थन का अभिनन्दन करते रहे।
Created On :   26 Feb 2022 2:33 PM IST