- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- इरटिका कार पेड़ से टकराई, चार युवकों...
इरटिका कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की घटना स्थल पर मौत

डिजिटल डेस्क, अकोला । देवरी शेगांव मार्ग पर सोमवार की रात 9.30 बजे के दौरान तेज गति जा रही इरटिका कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पेड़ को चीरते हुए जा फंसी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दहीहांड पुलिस थाना निरीक्षक सुरेंद्र राऊत, अकोट ग्रामीण पुलिस थाना निरीक्षक नितिन देशमुख अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के पश्चात कार से लाश निकालने में सफलता पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
ऐसे हुआ हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के देवरी से शेगांव के बीच का यह एक किलोमीटर का मार्ग वाहन चालकों को भ्रमित कर देता है | रात के समय यह मार्ग चालक को सीधा दिखाई देता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है I
इनकी हुई दर्दनाक मौत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परतवाडा निवासी वाहन चालक अंकुश प्रल्हादराव दिवटे व आकाश अवधुतराव कुकड़े समेत अन्य दो मित्रों के साथ शेगांव की ओर जा रहे थे उस समय यह हादसा हुआ I
एक माह में तीसरी घटना
देवरी से शेगांव की ओर जाने वाला यह 1 किलो मीटर का मार्ग वनविभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है जिससे इस मार्ग का निर्माण कार्य करने में कुछ तकनीकी बाधा निर्माण हो रही है | इसी स्थान पर दिसंबर के माह में तीन जानलेवा दुर्घटनाओं की वारदातें घट चुकी है |
नागरिकों ने किया रास्ता रोको आंदोलन
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए रास्ता रोको आंदोलन किया | घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से चर्चा कर उन्हें शांत किया | मंगलवार की सुबह 11:00 बजे इस समस्या को लेकर तहसीलदार से बैठक कर इस पर हल निकालने का निर्णय हुआ जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया |
Created On :   11 Jan 2022 11:44 AM IST