- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- चचेरे भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला
चचेरे भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में बुधवार को सुबह के समय हवाई फायरिंग कर दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान के भाई और बेटे को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी रही।
उक्त गांव निवासी आशीष उपाध्याय (40 वर्ष) पुत्र आसाराम उपाध्याय अपने चचेरे भाई मनीष उपाध्याय (24 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद उपाध्याय के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान ने बाइक सवार करीब छह साथियों के साथ दोनों चचेरे भाइयों को घेर लिया। देसी असलहा निकालकर आशीष उपाध्याय के कनपटी के पास से गोली चलाई। दूसरा राउंड चलाने वाले थे तभी आशीष ने गोली चलाने वाले का हाथ उठा दिया। इस दौरान हमलावर ने असलहे की मुठिया से वारकर आशीष को घायल कर दिया। वहीं ईंट-पत्थर से मारकर मनीष को भी जख्मी कर दिया। लोग मौके पर जुटते उससे पहले हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रधान के भाई और पुत्र को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Created On :   23 March 2022 6:40 PM IST