- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- काटोल
- /
- फर्जी कुआं अधिग्रहण दिखाकर हजारों...
फर्जी कुआं अधिग्रहण दिखाकर हजारों रुपए का भ्रष्टाचार

डिजिटल डेस्क, काटोल। ग्राम पंचायत खंडाला (खुर्द) के उपसरपंच मुरलीधर रामचंद्र चराडे ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए फर्जी कुआं अधिग्रहण दिखा कर 600 रुपए प्रतिदिन के अनुसार 77 दिन के हिसाब से कुल 46 हजार 200 रुपए स्वीकृत कर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। ज्ञात हो कि, ग्रापं की जलापूर्ति कुएं के समीप प्रमोद किसनराव निर्वाण के कुएं से वर्ष 2020-2021 में गांव को पेयजल उपलब्ध कराया गया। लेकिन उपसरपंच चराडे ने 15 अप्रैल 2021 से अपने पिता के नाम पर बताते हुए पंचायत समिति काटोल को गुमराह कर गांव में जलापूर्ति कर की जानकारी दी। साथ ही झूठे प्रस्ताव को स्वीकृत भी किया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन से आर्थिक लाभ के लिए ठगी कर हेराफेरी की गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को निवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही उचित कार्यवाही नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी हैं।
आरोप बेबुनियाद
मुरलीधर रामचंद्र चराडे, उपसरपंच, खंडाला (खुर्द) ग्रापं के मुताबिक कुआं अधिग्रहण मामले में हेराफेरी का आरोप बेबुनियाद व साजिश के तहत लगाए गए है।
Created On :   6 Jun 2022 6:15 PM IST