- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन...
अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

By - Bhaskar Hindi |18 Aug 2022 11:17 AM IST
बालाघाट अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
डिजिटल डेस्क, बालाघाट। किरनापुर थाना और रजेगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगोली और रजेगांव के बीच बुधवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया गया कि उक्त हादसा बस का स्टेरिंग लॉक होने से हुआ था। बस पलटते ही उसमें चीख पुकार मच गई। तेज आवाज सुनते ही लोग वहां भागते हुए पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची रजेगांव पुलिस ने घायल यात्रियों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से किरनापुर अस्तपाल भिजवाया, जिनका उपचार जारी है। बस, बालाघाट से लांजी जा रही थी, जिसमें सिर्फ एक दर्जन सवारी बैठी थी।
Created On :   18 Aug 2022 4:46 PM IST
Tags
Next Story