- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- भूमिजा स्टील की प्लांट भट्टी में...
भूमिजा स्टील की प्लांट भट्टी में ब्लास्ट- एक श्रमिक की मौत, छह घायल

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी-में स्कै्रब पिघलाते समय हादसा
घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार,फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही उजागर
डिजिटल डेस्क मंडला मनेरी। जबलपुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के भूमिजा स्टील प्लांट में दरम्यिानी रात हादसा हो गया है। यहां स्क्रैब पिघलाते समय भट्टी में ब्लास्ट हो गयाजिससे यहां काम कर रहे 7 श्रमिक उबलते लोहे की चपेट में आ गए और एक श्रमिक की मौत हो गई अन्य छह श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गये है। इन्हें उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक भूमिजा स्टील प्लांट की दो भट्टी में 14 श्रमिक स्क्रैब पिघलाकर सरिया बना रहे थे। गुरूवार की रात करीब 12.30 बजे फैक्ट्री की एक भट्टी में अचानक ब्लास्ट हो गया। श्रमिक कुछ समझ पाते इससे पहले ही पिघलता लोहा श्रमिकों के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में अवधेश पिता किशन लाल पटेल निवासी डूंडी बरेला जबलपुर (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शिवकुमार निवासी झुरकी बीजाडांडी मंडला, रमेश प्रजापति निवासी जिला सीधी, आकाश कुमार निवासी जिला सीधी, ब्रजेश प्रजापति निवासी जिला सीधी, लाला प्रजापति जिला सीधी, प्रमोद पटेल निवासी ग्राम बम्हनी बरेला, जिला जबलपुर गंभीर रूप से झुलस गये है। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मनेरी पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा घायलों को उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया है।
ठेकेदार पर मामला दर्ज-
इस घटनाक्रम में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मनेरी पुलिस ने ठेकेदार अशोक राय को आरोपी बनाया है। पुलिस ने धारा 287, 337 और 304 ए के तहत ठेकेदार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बयानों के आधार पर इस मामले में जिनकी भी लापरवाही होगी, सभी को आरोपी बनायेगी।
मजिस्ट्रीयल जांच होगी-
जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिये है। एसडीएम निवास को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा लेबर विभाग, हेल्थ सेफ्टी ,जिला उद्योग अधिकारी, एकेबीएन जुड़े तमाम अधिकारी और विभाग भी इसकी जांच करेंगें। अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश है कि जांच रिपोर्ट में पारदर्शिता रहे।
इनका कहना है
मनेरी में हुये हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच कराई जा रही है। फैक्टी अधिनियम और लेबल एक्ट से जुड़ सभी अधिकारी जांच कर रहे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हर्षिका सिंह कलेक्टर मंडला
मनेरी चौकी में इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसमें जो तथ्य सामने आयेगे। उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
यशपालसिंह राजपूत, एसपी मंडला
Created On :   12 Feb 2021 6:02 PM IST