- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bhadohi
- /
- कॉन्फ्रेंस आफ पंचायत-2022' में मिला...
कॉन्फ्रेंस आफ पंचायत-2022' में मिला प्रधान अरविंद कुमार सिंह को पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, भदोही। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पंचायती राज विभाग के सहयोग से लखनऊ में आयोजित "विश्व पर्यावरण दिवस"के अवसर पर "कॉन्फ्रेंस आफ पंचायत-2022" आयोजित किया गया। जिसमें भदोही विकास खंड के ग्राम पंचायत डोमनपुर चिवताहिया के प्रधान अरविंद कुमार सिंह को "जलवायु मित्र ग्राम पंचायत" का पुरस्कार दिया गया। सोमवार को उन्होंने डीएम आर्यका अखौरी से मुलाकात की।
अरविंद कुमार सिंह द्वारा अपनी ग्राम पंचायत डोमनपुर चिवताहिया में नीम, जामुन, सहजन, पीपल, बरगद के पेड़ लगवाए गए। इसमें मनरेगा के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह की भी मदद ली गई। देश की 70 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है। इसलिए गांव को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से बचाना जरूरी है। गांव स्वस्थ होंगे तो देश स्वस्थ व समृद्ध होगा। ग्राम प्रधान श्री सिंह को अपने ग्राम पंचायत में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने "जलवायु मित्र ग्राम पंचायत" पुरूस्कार का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार ज्ञानपुर में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से यह सम्मान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के हाथों प्राप्त करते हुए इसे भदोहीवासियों को समर्पित किया। इस दिशा में जिलाधिकारी ने भदोही के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपने गांव में अमृत सरोवर बनवाने पर बल दिया जो शुद्ध जल के संरक्षण में मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें हमारी व्यवस्था की प्रारंभिक इकाई है हमें सदैव पर्यावरण के साथ सतत विकास बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। जैविक खेती, पशुपालन और पर्यावरण हितैषी कार्यों को अपनाना चाहिए।
Created On :   6 Jun 2022 6:37 PM IST