- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अशोकनगर
- /
- पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 4...
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 4 अगस्त तक

डिजिटल डेस्क, अशोकनगर। भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। यह नागरिक सेवाओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान, प्रोद्यौगिक, सिविल सेवा, व्यापार तथा उद्योग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। इस संबंध में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए 4 अगस्त तक गृह विभाग के आवार्डस पोर्टल www.padmaawards.mp.gov.in पर आवेदन किया जाना है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम तथा अन्य कार्यालय प्रमुखों को 4 अगस्त के पूर्व निर्धारित प्रपत्र में पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र प्रस्तुत करने अथवा निरंक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
Created On :   21 July 2020 1:39 PM IST