- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बालाघाट
- /
- हादसा: घर के कुएं में उतराता दिखा...
हादसा: घर के कुएं में उतराता दिखा मासूम का शव

डिजिटल डेस्क बालाघाट/परसवाड़ा। घर में बने कुएं में चार वर्षीय मासूम खेल-खेल में गिर गई। इस हादसे की जानकारी परिजनो को तब लगी जब काफी देर तक बच्ची उन्हें नजर नहीं आई। यह हादसा रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे के दौरान परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम सेरपार में हुआ। पुलिस जानकारी के अनुसार सेरपार निवासी मनीष पटले की 4 वर्षीय पुत्री रीदु पटले घर में ही खेल रही थी जिसके बाद वह घर मे दिखाई नही दी। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए पतासाजी की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नही लग सका। इसके पहले परिजनो ने घर के कुएं मे गल डालकर देखा तो उन्हें बच्ची नजर नही आई। बाद में पुन: कुएं में देखा गया तो बच्ची का शव उतराता नजर आया। घटना की सूचना मिलते ही परसवाड़ा थाना प्रभारी राजीव कुमार उइके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां पीएम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणो का कहना रहा कि बच्ची कब खेलते-खेलते कुएं मे गिर इस बात का पता किसी को भी नहीं चल सका। मृतिका दो पुत्रियों में छोटी पुत्री थी। हालाकि घटना के बाद लोगों की आंखे नम हो गई और समूचे गांव में मातम देखा गया।
Created On :   9 Oct 2022 10:19 PM IST