भोपाल: भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को पढ़ना चाहिए : न्यायमूर्ति मनोहर ममतानी

भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को पढ़ना चाहिए : न्यायमूर्ति मनोहर ममतानी
  • संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है तो कर्तव्य और दायित्व की जिम्मेदारी भी संविधान ही तय करता है। - मनोहर ममतानी
  • भारत विकास परिषद 61 वर्षों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है, इसमें लगातार नए नवाचार होते रहे हैं। - डॉ. अनिल कोठारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत विकास परिषद संत हिरदाराम नगर शपथ ग्रहण समारोह नंदवानी भवन साधु वासवानी स्कूल, संत हिरदाराम नगर भोपाल में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोहर ममतानी अध्यक्ष मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वक्ता डॉ. भूपेंद्र कुमार पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय। कार्यक्रम के शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोहर ममतानी ने अपने उद्बोधन में कहा भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को पढ़ना चाहिए। संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है तो कर्तव्य और दायित्व की जिम्मेदारी भी संविधान ही तय करता है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार के साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और दायित्व का भी बोध होना चाहिए मुख्य। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कोठारी ने अपने उद्बोधन में बताया भारत विकास परिषद 61 वर्षों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है, इसमें लगातार नए नवाचार होते रहे हैं। आज जिनको नए दायित्व दिए जा रहे हैं वे अपनी जिम्मेदारी दृढ़ता से निभाएंगेl

वक्ता डॉ भूपेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया कोई दायित्व हमें जब दिया जाता है तो हमारे सामर्थ्य में वृद्धि होती है। निष्ठा और ध्येय से हम अपनी संकल्पना को साकार रूप देते हैं। भारत विकास परिषद के नए दायित्ववान कार्यकर्ता कर्मठता से भारत माता को परम वैभवशाली बनाएंगे। संगठन के ध्येय वाक्य संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण निश्चित रूप से यह पांच रत्न अमृत की तरह है। जिन सदस्यों एवं पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण की उनके नामसर्वश्री जीटी खेमचंदानी, कमल प्रेमचंदानी, सुरेंद्र मोतियानी, कविता ईसरानी, दिनेश वाधवानी, राकेश हरपलानी, हरीश मूलानी, नवरंग धाकड़, गुलाब जेठानी, दयाल डेटानी, मोहित शेवानी, संचालन विमल भंडारी, महेश बजाज, सुंदर किशनानी, मोहन मनमानी, श्याम उदासी, प्रकाश आसूदानी, डॉ सुरेश मोटवानी, राजेश बेलानी, नानक पारवानी, कीर्ति तोलानी, प्रकाश रंगवानी, गोविंद मीरचंदानी, बी डी भारवानी, भारत धनवानी, राजा ईसरानी, अमित बिनवानी, जगदीश आडवाणी, तुलसीदास तोलानी, देव अर्जवानी, जनक सदारंगानी।

सभी सदस्य भारत विकास परिषद एवं अधिकांश सदस्यों की पत्नियों भी उपस्थित थीं।

Created On :   17 Jun 2024 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story