Beed News: नगर परिषद प्रशासन के विरोध में कंचे खेलो आंदोलन, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

नगर परिषद प्रशासन के विरोध में कंचे खेलो आंदोलन, प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
  • नगर परिषद प्रशासन का विरोध
  • शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर, बरसात के दौरान सड़कों पर गंदा पानी
  • समस्याओं से जूझ रहे लोग

Beed News : शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर, बरसात के दौरान सड़कों पर गंदा पानी, आंशिक जल निकासी और शहर में फैल रही बदबू और संक्रमण से हो रही बीमरियां। इन परेशानियों से तंग आकर रहवासियों ने नगर परिषद प्रशासन के विरोध में कंचे खेलो आंदोलन किया, साथ ही प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कई मांगों का जिक्र था। इनपर कार्रवाई की मांग की गई थी। शहर में मॉनसून पूर्व सफाई का कार्य कागजों पर ही हुआ। विरोध के बाद भी नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य से विमुख होकर कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं हो रही हैं। आवारा जानवरों के घूमने और आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली दुर्घटनाएं, जिससे नागरिकों की जान खतरे में है।

विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं और मुख्य प्रचार प्रमुख जिला सूचना अधिकार कार्यकर्ता महासंघ के डॉ. गणेश धावले लिबांगणेशकर के नेतृत्व में 30 सितंबर को सोमवार को प्रदर्शन किया गया। नगर परिषद कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद के कक्ष के सामने सड़क पर सीवेज का पानी का हवाला दिया गया। कहा गया कि नगर परिषद प्रशासन गोटियां खेल रहा है। उस समय गोटियां खेलों आंदोलन किया गया।

इस विरोध आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ खोड, आरटीआई कार्यकर्ता शेख यूनुस, सुदाम तांदल, शिवशर्मा शेलार, बप्पासाहब पवार, ने बीड नगर परिषद के मुख्यअधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया। रामधन जमाले इंटक जिला अध्यक्ष, आप जिला अध्यक्ष अशोक येडे, शहर अध्यक्ष सादेक सैयद ने भाग लिया।

Created On :   30 Sept 2024 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story