- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- आम की फसल पर बीमारियों से किसान...
अकोला: आम की फसल पर बीमारियों से किसान परेशान, कर रहे महंगी दवाइयों का छिड़काव

- खत्म होने का नाम नहीं ले रही परेशानी
- परेशान हो रहे किसान
- आम की फसल पर बीमारियां बनी परेशानी का सबब
डिजिटल डेस्क, अकोला। इस वर्ष मौसम में हो रहे बदलाव के चलते आम की फसल पर अज्ञात बीमारियों ने हमला कर दिया है। जिसके चलते किसानों पर आर्थिक् संकट मंडरा रहा है। आम की फसल पर इन दिनों चिकटाव, फुलोर गलना, देठ सोकी, फल गिरना जैसी बीमारियां फसलों पर आक्रमण कर रही है। खेतों में आम के पेड लगाकर उसे अन्य फसलों की तरह देखभाल करने वाले किसान आम की फसल लेते हैं। इस वर्ष आम की फसल पर फूल बडे पैमाने पर आए थे। लेकिन खारपान पट्टे क्षेत्र के मुंडगांव परिसर में विख्यात आम की फसल इन दिनों बीमारी की चपेट में आ गई है। इसी के साथ अपर्याप्त बारिश के कारण आम फसल को काफी नुकसान हुआ है।
महंगी दवाइयों का छिड़काव
आम की फसल पर इन दिनों दिनों चिकटाव, फुलोर गलना, देठ सोकी, फल गिरना जैसी बीमारियां फसलों पर आक्रमण करने के कारण किसान परेशान हो गई है। इन बीमारियों से फसलों को बचाने के लिए किसान फसलों पर मंहगी दवाईयों का छिडकाव कर रहे है। लेकिन इन दवाईयों का असर इन बीमारियों पर नहीं हो पा रहा है।
आगामी दिनों में इन फसलों की उपज कम मिलने की चिंता किसानों को सता रही है। किसान इस बात को लेकर भी चिंतित है कि फसल पर लगाई गई लागत निकल पाएगी भी या नहीं।
खत्म होने का नाम नहीं ले रही परेशानी
खरीफ मौसम प्रारम्भ होने से किसानों को प्राकृतिक विपत्तियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार आम के पेड़ पर होने वाली बीमारियों ने आम की फसल लेने वाले किसानों को परेशानी में डाल दिया है।
इन फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा मार्गदर्शन करना आवश्यक है। इस वर्ष फसल की बुआई के लिए लगाई गई लागत निकलने की संभावना कम दिखाई देने कारण किसानों को आर्थिक संकट का समाना करना पड सकता है।
Created On :   6 March 2024 4:52 PM IST